फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आईपीएच में हो रही भर्ती की जाए स्थगित

आईपीएच में हो रही भर्ती की जाए स्थगित

Thu, 07 Mar 2019 07:18 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच में हो रही भर्ती की जाए स्थगित
मंडी। सराज क्षेत्र के आईपीएच विभाग में हो रही पदों की भर्ती को स्थगित करने और दोबारा साक्षात्कार लेने की मांग की गई है। जिला परिषद के सदस्य (खलवाहण वार्ड) संतराम ने इस बाबत उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा है। संत राम ने बताया कि सराज क्षेत्र में आईपीएच विभाग की ओर से जल रक्षकों, पैराफीटरों और पैरा पंप ऑपरेटरों को नियुक्त करने की अधिसूचना विभाग की ओर से 4 फरवरी को जारी की गई है। लेकिन इस बारे में पंचायतों की ओर से 28 फरवरी को पंचायत कार्यालयों में सूचना लगा कर लोगों को जानकारी दी गई। आवेदन करने के लिए मात्र एक दिन ही शेष बचा था क्योंकि एक मार्च को आवेदन की अंतिम तिथी थी। इन पदों के लिए दो मार्च से साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। इससे लोगों को इन नियुक्तियों के बारे में सूचना नहीं मिल सकी और इस दौरान आवाजाही के ज्यादातर रास्ते भी बर्फ के कारण बंद थे। हालांकि कई अभ्यर्थी इन पदों के लिए वांछित योग्यता रखते थे। लेकिन आवेदन के लिएमात्र एक दिन का समय होने के कारण वांछित दस्तावेज नहीं जुटा पाए। इससे क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार आवेदन किए बगैर रह गए हैं। उन्होने उपायुक्त से मांग की है कि आईपीएच विभाग की उक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को स्थगित करके फिर से सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार और पंचायतों में अग्रिम सूचना चस्पां करके फिर से आवेदन मांगे जाएं, जिससे योग्य और पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed