फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी गांवों की गलियां

सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी गांवों की गलियां

Tue, 13 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी गांवों की गलियां
मंडी। जिला मंडी में गांवों की गलियां सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी। पंचायत के माध्यम से सौर ऊर्जा चलित स्ट्रीट लाइटें लगाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए पंचायतों को नोडल एजेंसी बनाया गया है। सौर ऊर्जा नीति में बदलाव के तहत अब घरों की छत पर पांच किलोवाट तक रूफटाप सोलर पैनल लगाने का रास्ता साफ हो गया है। 80 प्रतिशत अनुदान पर ग्रामीण इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे पैदा होने वाली बिजली घर के मालिक को नि:शुल्क उपलब्ध होगी और उत्पादित अतिरिक्त बिजली विद्युत बोर्ड संबंधित व्यक्ति से नियामक की निर्धारित दरों पर खरीदेगा। मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में समन्वय बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने इसका खुलासा किया है। बैठक में सदर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य तथा ग्राम पंचायतों के प्रधान व उपप्रधान और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप ठाकुर, आईपीएच से अरुण शर्मा, विद्युत बोर्ड से मनोज पुरी, वन मंडलाधिकारी कश्यप, खंड विकास अधिकारी शैफाली शर्मा अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

...
रत्ती खड्ड पर बनेगा डबललेन पुल
मंत्री ने कहा कि रत्ती खड्ड पर 73 मीटर लंबे डबललेन पुल के निर्माण पर 959 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत मंडी शहर की सड़कों की मरम्मत और रखरखाव पर तीन करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। ब्यास नदी पर विक्टोरिया पुल के समीप नए पुल के निर्माण पर 25 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस पुल से बाडी गुमाणू तक डबललेन सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

.....
बीडीओ बनाए व्हाट्सएप ग्रुप
मंत्री ने खंड विकास अधिकारी से आग्रह किया कि पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने तथा जन प्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे पंचायत प्रधानों और अन्य जन प्रतिनिधियों की ओर रखे गए सुझावों का पूर्ण ब्योरा इन पर की गई कार्रवाई सहित प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed