{"_id":"5b993d47867a557e883695d0","slug":"141536769351-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने सराज में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिए दी करोड़ों की सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने सराज में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिए दी करोड़ों की सौगातें
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुनाग(मंडी)। सीएम ने सराज में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिए करोड़ों की सौगातें दी। उन्होंने ग्राम पंचायत तांदी में 6.9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना थाच सावला की आधारशिला रखी। उन्होंने बगस्याड़ में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के नव सृजित मंडल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत मुरहग में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना बैन-साच-बाह-गुनास की भी आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 1.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जलापूर्ति योजना बराड़ी-रेटीगलू-शिकावारी की भी आधारशिला रखी। ये दोनों जलापूर्ति योजनाएं क्षेत्र की 40 से अधिक बस्तियों को पेयजल सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने थुनाग बाजार के लिए 6.57 करोड़ रुपये की लागत से पूरे होने वाले बाढ़ संरक्षण के कार्य की भी आधारशिला रखी। उन्होंने थुनाग में नव सृजित अग्निशमन पोस्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने रावमापा थुनाग के 3.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए भवन की भी आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री थुनाग में 7.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के विस्तार की भी आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री का बाड़ा, थारजुणा तथा बगस्याड़ पंचायतों के रास्ते में गरमजोशी के साथ लोगों ने स्वागत किया। ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ अपने चहेते नेता का लोगों ने स्वागत किया और हर्षोल्लास के साथ जयघोष किया।
इस मौके उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा उपस्थित रहे।