{"_id":"5b5def734f1c1b47748b7727","slug":"141532882803-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला ने पपरोला को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ने पपरोला को हराकर जीता खिताब
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) जोगिंद्रनगर में चल रही अंडर-17 छात्र-छात्राओं की 29वीं बास्केटबाल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। स्पर्धा के फाइनल मैच में शिमला की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला की टीम का हराकर खिताब अपने नाम किया। छात्रा वर्ग में कांगड़ा की टीम ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा की टीम को हरा कर खिताब जीता।
समापन समारोह की अध्यक्षता देहरा के विधायक होशियार सिंह ने की। छात्र वर्ग में शिमला ने स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला को 55-35 के अंतर से पराजित किया। शिमला को विजेता और स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला को उपविजेता की ट्राफी तथा मेडल से सम्मानित किया गया। छात्रा वर्ग में कांगड़ा ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब को 35-22 अंकों से पराजित कर खिताब को अपने नाम किया। विधायक होशियार सिंह ने बास्केटबाल एसोसिएशन को 21 हजार रुपये तथा संघ के प्रधान मुनीश शर्मा ने अपनी ओर से 50,000 रुपये देने की घोषणा की। प्रधान मुनीश शर्मा ने बताया कि नेशनल लेवल की प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 7 अक्तूबर तक उदयपुर, राजस्थान में किया जाएगा। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के प्रधान मुनीष शर्मा, प्रदेश महासचिव अजय सूद, चेयरमैन खुशी राम गर्ग, कोच रीता ठाकुर, इंदु राणा, प्रियंका शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
..
दिनभर में मुकाबलों के परिणाम
बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेले गए मैचों में छात्रा वर्ग में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने शिमला को 58-52 से हराया। सोलन ने हमीरपुर को 58-16, गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने ऊना को 59-52 से पराजित किया। छात्र वर्ग में कांगड़ा ने कुल्लू को 41-8, स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने मंडी को 41-26, शिमला ने सोलन को 64-51, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने ऊना को 68-43, शिमला ने कांगड़ा को 61-60 से पराजित किया।
विज्ञापन
000