{"_id":"5b4235824f1c1ba5468b5520","slug":"141531065730-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में व्यापारियों को आ रही विभिन्न परेशानियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में व्यापारियों को आ रही विभिन्न परेशानियों पर मंथन
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन
मंडी। डिस्ट्रीब्यूटर्स अलायंस हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर अलायंस की सातवीं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंडी में हुई। इसमें प्रदेश के हर कोने से डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया। बैठक में व्यापारियों को आ रही परेशानियों और निकट भविष्य में व्यापार पर आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई। सभापति राजेंद्र सूद की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश मुख्य सचिव राजेंद्र सोनी ने सबका स्वागत किया और पिछले वर्ष अलायंस की ओर से किए गए कार्याें पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश धवन ने फेयर मार्जिन पर चर्चा करते हुए सभा में उपस्थित सदस्यों को अपने मार्जिन को सुरक्षित करने की दिशा में बताया कि कंपनियां हिमाचल में अन्य बड़े शहरों की भांति ही मार्जिन देती हैं, जबकि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां व्यापारियों की ऑपरेटिंग कास्ट बड़े शहरों की अपेक्षा में बहुत अधिक है, जिस कारण हिमाचल के व्यापारी के पास खर्चे निकाल के अन्य बड़े शहरों के व्यापारियों की अपेक्षा आधा मार्जिन ही बचता है। अंत में धर्मपाल गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों को वर्तमान और निकट भविष्य में आने वाली चुनौतियों को हल करने की दिशा में पूरे कदम उठाए जाएंगे।