फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंजैहली में परिवहन निगम का सब डिपो जल्द

जंजैहली में परिवहन निगम का सब डिपो जल्द

Thu, 14 Jun 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली में परिवहन निगम का सब डिपो जल्द
- फोटो : अमर उजाला
जंजैहली (मंडी)। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जंजैहली में पथ परिवहन निगम का सब डिपो जल्द खोला जाएगा। मनाली से जंजैहली-भुलाह के लिए सीधी बस सेवा आरंभ की जाएगी। जंजैहली के ढीम कटारू में दूसरे जंजैहली टूरिस्ट फेस्टिवल के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जंजैहली तथा साथ लगते क्षेत्रों में बहुत से ऐसे सुंदर और आकर्षक स्थल हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। सराज क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की भी काफी संभावनाएं हैं। यहां पर शिकारी देवी, शैटीनाग मंदिर, मगरू महादेव जैसे अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। जंजैहली पर्यटन महोत्सव इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, महामंत्री भीष्म ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गुलजारी लाल तथा पीतांबर ठाकुर, भाजपा शक्ति केंद्र के प्रधान रोशन लाल सहित पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


झांकियों में दिखी सराज की झलक
कार्यक्रम के आगाज में झांकियों का विशेष स्थान रहा। झांकियों में सराज की परंपराओं की झलक भी बखूबी देखी गई। पर्यटकों को सराज की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए पारंपरिक परिधानों में देवी देवताओं और खेतिहर उपकरणों से सजे युवा चेहरों ने खूब वाहवाही लूटी। मंत्री ने मेले में निकाली गई झांकियों में भाग लेने वाले 25 महिला मंडलों को दो-दो हजार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मिलेंगे ढोलक, चिमटा और हारमोनियम
सराज क्षेत्र के महिला मंडलों को ढोलक, चिमटा, हरमोनियम दिए जाएंगे, ताकि वे सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकें। क्षेत्र के युवा मंडलों को क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबाल आदि की किट भी प्रदान की जाएंगी, ताकि युवा नशे की ओर न जाकर शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग ले सकें। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुरेंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जंजैैहली टूरिस्ट फेस्टिवल का मकसद सैलानियों को यहां की तरफ आकर्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed