{"_id":"5ae717904f1c1b54098b7442","slug":"141525094288-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापित करने से पहले हो फोरलेन की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापित करने से पहले हो फोरलेन की निशानदेही
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। किसान फोरलेन एवं विकास समिति पधर ने धट्टा, जोगिंद्रनगर और पधर से मंडी तक निर्मित होने वाले फोरलेन में जाने वाली जमीन की शीघ्र निशानदेही करने की पुरजोर मांग की है। प्रधान चिंतराम ठाकुर और महासचिव सोबरदत्त ने कहा कि जोगिंद्रनगर से मंडी तक फोरलेन बनने के कारण लोगों को विस्थापित होने की चिंता दिन रात सता रही है। लोग प्रभावित होने से पहले पुनर्स्थापन करना चाहते हैं, ताकि उन्हें अचानक कष्टों का सामना न करना पड़े। इसलिए सभी ने सरकार से शीघ्र जमीन की निशानदेही करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सांसद रामस्वरूप ने गत दिनों हरड़गलू में आयोजित किसान मेले में जनसभा को संबोधित करते हुए फोरलेन सड़क की निशानदेही करने की बात कही थी।
उन्होंने बताया कि जोगिंद्रनगर सेे मंडी तक कई स्थानों पर जमीन का बिक्री मूल्य बहुत ही कम है, क्योंकि इन क्षेत्रों में बहुत कम जमीन बिकी है। कुछ लोग जमीन नहीं बेचना चाहते हैं, जिससे अधिकतर लोगों को उचित मूल्य न मिलने से बहुत परेशानी होगी। इससे भूमि बिक्री मूल्य पर समय रहते लोगों के सहयोग से भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत फेक्टर-2 के तहत मुआवजा दिए जाने की समिति ने मांग की है। फोरलेन से प्रभावितों और नेशनल हाइवे अथॉरिटी के भू-अधिग्रहण विवादों को दोनों के तालमेल से समिति सुलझाने का प्रयास करेगी। नागचला से मनाली फोरलेन सड़क में लोगों की देरी से संगठित होने पर सड़क निर्माण कार्य विवादों में चला है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते समिति ने जोगिंद्रनगर से मंडी तक फोरलेन प्रभावितों से आग्रह किया है कि वह जमीन के बिक्री मूल्य को लेकर एक बैठक सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को समय रहते अपनी जमीन का उचित मूल्य मिल सके। इस मौके पर समिति के प्रधान चिंतराम ठाकुर, महासचिव सोबर दत्त, मुख्य सलाहकार रूप लाल ठाकुर, संयुक्त समिति के प्रधान कश्मीर ठाकुर, संयोजक हितेंद्र ठाकुर व सदस्यों में श्रवण कुमार व अन्य मौजूद रहे।