फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रधान पर केस के खिलाफ तहसील कार्यालय, पुलिस चौकी का घेराव

प्रधान पर केस के खिलाफ तहसील कार्यालय, पुलिस चौकी का घेराव

Tue, 13 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पर केस के खिलाफ तहसील कार्यालय, पुलिस चौकी का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
बालीचौकी (मंडी)। तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत बुंगजलगाड़ के प्रधान महेंद्र राणा के खिलाफ केस दर्ज करने पर लोगों ने तहसील कार्यालय और पुलिस चौकी का घेराव किया गया। लोगों ने केस वापस लेनेे की मांग को लेकर बालीचौकी में विरोध रैली भी निकाली। महेंद्र राणा और जिला परिषद सदस्य संत राम ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष के प्रधानों पर बदले की भावना से काम कर रही है। प्रदेश सरकार इन विपक्षी पार्टियों से जुड़े प्रतिनिधियों के परिजनों के साथ भी बदले की भावना से कार्य कर रही है। प्रधान ग्राम पंचायत बुंगजलगाड़ के खिलाफ सतर्कता जांच बैठा दी गई। लेकिन, सतर्कता जांच में कुछ भी गलत न मिलने के बावजूद 420 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि झूठे मुकदमे रद्द नहीं किए और बदले की भावना से कार्य बंद नहीं तो यह आंदोलन और उग्र किया जाएग। ग्राम पंचायत बुंगजलगाड के लोगों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और सोशल ऑडिट को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करते हुए तुरंत केस रद्द करने की मांग उठाई है। रैली के बाद पुलिस चौकी का भी घेराव किया और तमाम महिला मंडलों, किसान सभा क्षेत्रीय समिति बालीचौकी, नौजवान सभा ने थाना प्रभारी औट को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सभा का प्रस्ताव भी इसके साथ संलग्न किया गया है। ग्रामसभा हेत राम की अध्यक्षता में की गई थी। प्रदर्शन में लक्ष्मी सहगल प्रधान महिला मंडल टिक्की, सचिव नरोता देवी, शांता देवी, हीरा देवी, विमला देवी, शांता कुमारी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed