फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नगर पंचायत छोटे कारोबारियों को कम ब्याज पर दे रही लोन

नगर पंचायत छोटे कारोबारियों को कम ब्याज पर दे रही लोन

Fri, 09 Feb 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत छोटे कारोबारियों को कम ब्याज पर दे रही लोन
नबाही/सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सरकाघाट नगर पंचायत की ओर से छोटे-छोटे कारोबारियों को 2-2 लाख के लोन मात्र 7 फीसदी ब्याज की दर पर दिए जा रहे हैं। इस आकर्षक स्कीम के तहत टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक टीआर रांटा ने की। इसमें सरकाघाट ब्लॉक के अधिकतर बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ ने कहा कि नगर पंचायत मौजूदा वित्त वर्ष में तकरीबन 35 लाख से अधिक लोन बांट चुकी है, जिससे शहर के छोटे कारोबारियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सफलता मिली है। इसी प्रकार की सुविधा आगामी वित्त वर्ष में भी शहर के कारोबारियों और बेरोजगार व्यक्तियों को मिलती रहेगी। इस स्कीम के तहत चयनित व्यक्ति नगर पंचायत का स्थायी निवासी होने के साथ-साथ उसकी सालाना आमदनी 3 लाख से कम होनी चाहिए। जो व्यक्ति शहर में कारोबार कर रहे हैं या करना चाहते हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । योजना के प्रबंधक विशाल चंदेल ने बैठक में उपस्थित समस्त बैंक अधिकारियों को शहरी विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही इस आकर्षक योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस बैठक में नगर पंचायत के पार्षद एवं तकरीबन 2 दर्जन से अधिक बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed