फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विजय पब्लिक स्कूल पैड़ी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

विजय पब्लिक स्कूल पैड़ी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

Sun, 21 Jan 2018 10:59 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
विजय पब्लिक स्कूल पैड़ी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी
नेरचौक (मंडी)। विजय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पैड़ी में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अभिलाषी ग्रुप के चेयरमैन डा. आरके अभिलाषी ने बतौर मुुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को बैच और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट के बारे में मुख्यातिथि और अभिभावकों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को इनाम भी बांटे। जिसमें जमा दो तथा दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने के लिए शिवम राणा, राहुल सपहिया और श्रेया मिन्हास और आठवीं की परीक्षाओं में कृतिका को 89 प्रतिशत अंक लेेने के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता हैं वहीं पुरस्कृत होने वाले छात्र अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनते हैं। उन्होंनेे छात्रों को जिंदगी में सफलता हासिल करने के टिप्स भी दिए। डा. अभिलाषी ने स्कूल को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 15 हजार की राशि भी प्रदान दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुरेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान बंदना सिपहिया, पधिंयू पंचायत की प्रधान नर्वदा सिपहिया और कर्म सिंह सैणी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed