फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एकल गीत और समूह गान में किंग जार्ज के होनहार छाए

एकल गीत और समूह गान में किंग जार्ज के होनहार छाए

Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एकल गीत और समूह गान में किंग जार्ज के होनहार छाए
मंडी लाइव
विज्ञापन

एकलगीत और समूहगान में किंग जार्ज के होनहार छाए
अंडर-14 प्रतियोगिता में बिखरे संस्कृति के रंग
निजी और सरकारी स्कूलों की प्रतियोगिता का पनारसा में शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नगवाईं (मंडी)। सरकारी और निजी स्कूलों की अंडर-14 सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभावान खिलाड़ियों ने कला का प्रदर्शन किया और खूब दमखम दिखाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक जिला मंडी अशोक शर्मा ने किया। एकलगीत में किंग जार्ज स्कूल नेरचौक ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि समूहगान में भी किंग जार्ज स्कूल नेरचौक ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन 28 अक्तूबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी केडी शर्मा करेंगे। प्रतियोगिता में जिला मंडी की विभिन्न पाठशालाओं से आए करीब 270 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रथम दिन हुए मुकाबलों में 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में रावमापा मटरू की साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर और 600 मीटर की दौड़ में रावमापा ऐहजू की ईशा ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब पर कब्जा किया। रिले रेस में भी रावमापा ऐहजू ने कब्जा किया। ऊंचीकूद में रावमापा पनारसा की वीना कुमारी ने खिताबी जीत दर्ज की जबकि, लंबीकूद में रावमापा कोट स्नोर प्रथम स्थान पर रहा। गोला फेंक प्रतियोगिता और चक्का फेंक में रावमापा ग्वाली की करीना ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। इस अवसर पर रावमापा पनारसा की प्रधानाचार्य सर्वमंगला, रावमापा नगवाईं के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, रावमापा बालू के प्रधानाचार्य नूपे राम, रावमापा कोटस्नोर के प्रधानाचार्य मुरारी लाल, रावमापा सेरीचैहटरगढ़ की प्रधानाचार्य स्मृति ठाकुर, रावमापा बांदल की प्रधानाचार्य माया गुलेरिया, राजेश शर्मा, जीत लाल बर्मा, मनोहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed