फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कांग्रेस डूबता जहाज, न करें इसमें बैठने की गलती: धूमल

कांग्रेस डूबता जहाज, न करें इसमें बैठने की गलती: धूमल

Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस डूबता जहाज, न करें इसमें बैठने की गलती: धूमल
बलद्वाड़ा (मंडी)। कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में समुद्र में डूबते हुए जहाज की तरह हो गई है। कोई भी डूबते जहाज में बैठने की गलती न करे। यह बात बलद्वाड़ा में भाजपा मंडल सरकाघाट एससी मोर्चा के दलित स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरा हुआ इतिहास है और भाजपा देश का भविष्य। बाबा साहब अंबेडकर के पुश्तैनी मकान को मध्यप्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से खरीदा और दिल्ली में जिस मकान में बाबा साहब रहते थे उसे और मुंबई में जिस मकान में उनकी मौत हुई, इन दोनों भवनों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया। वर्तमान केंद्र सरकार दलितों के उत्थान के किए कार्य कर रही है और दलितों के स्वाभिमान के किए प्रधानमंत्री अथक प्रयास कर रहे है। कांग्रेस सरकार के कार्य काल में दलितों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने दलित वर्ग के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सम्मेलन में विधायक रिखी राम कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सरकाघाट के विधायक इंद्र सिंह, जिला महामंत्री दलीप ठाकुर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री राजेंद्र भुट्टो, केके ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाजपा ने दलित वर्ग को दिया सम्मान : कृष्णा राज
सुंदरनगर (मंडी)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज का कहना है कि कांग्रेस ने दलित वर्ग का इस्तेमाल हमेशा अपने वोट बैंक के रूप में किया है। सत्ता में आने के बाद इस वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस की ओर से कोई योजना नहीं बनाई गई। लेकिन, भाजपा ने दलित वर्ग को पूरा सम्मान देते हुए इस वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। यही कारण है कि आज देश के अधिकतर राज्यों से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो चुका है और अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। आज यह वर्ग पूरी तरह से जागरूक है और अच्छे से समझता है कि कांग्रेस ने इस वर्ग के लिए क्या किया है। सम्मेलन में मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा, जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जम्वाल, एससी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कुमार, नरेश चंदेल, बरागी राम, सोहन लाल, मुकेश चंदेल, महेंद्र ठाकुर व जगदीश राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर लगभग 340 लोगों ने केंद्रीय मंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


कांग्रेस ने वोट बैंक के रूप में किया दलितों का इस्तेमाल : रामस्वरूप
बिपाशा सदन में सदर भाजपा का दलित स्वाभिमान सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। सदर भाजपा एससी मोर्चा ने बिपाशा सदन में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि सांसद राम स्वरूप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि दलितों का उत्थान देश के विकास के लिए अहम स्थान रखता है। समाज का यह पिछड़ा वर्ग पिछले सात दशकों से अपने विकास की बाट जो रहा है मगर इन्हें हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर इनका शोषण किया गया। मंडी के विपाशा सदन में दलित स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि पिछली कई दशकों से दलित समाज उत्थान के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा मंच से तो कई वायदे किए मगर हकीकत में उनका वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर उनको शोषण किया गया। सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए उत्साहित सांसद ने कहा कि यह भीड़ दर्शाती है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री राम सिंह, राजा सिंह मल्होत्रा, लाल सिंह देशबंधु, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार, देवी चंद, मास्टर कर्मू राम, कपूर चंद अकेला सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। योजनाएं केंद्र से स्वीकृत करवाई हैं मगर राज्य में कांग्रेस सरकार होने के कारण उन योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed