{"_id":"598c958a4f1c1b8a068b460a","slug":"141502385546-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सर्कल में बिठाकर स्वयं उनके बीच बैठ कर पढ़ाए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सर्कल में बिठाकर स्वयं उनके बीच बैठ कर पढ़ाए शिक्षक
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आरएमएसए के माध्यम से प्रथम बार डाइट लेबल पर आयोजित हो रही कार्यशालाओं में विषय विशेष पर फोक्स कर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस सिलसिले में डाइट मंडी में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को कार्यशाला में नवमी और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर में सुधार पर मंथन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को रखा। जबकि, आरएमएसए के राज्य स्त्रोत व्यक्तियों ने उन समस्याओं का समाधान किया। इस कार्यशाला में 14 राज्य स्त्रोत व्यक्ति शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। जिन शिक्षकों को इस कार्यशाला में प्रशिक्षित किया जा रहा है, उन्हें क्लस्टर लेवल पर सामान्य टीचर ट्रेनिंग हाल ही में दी गई है। कार्यशाला में लेसन प्लान, लर्निंग वाई डूइंग, प्रोजेक्ट बेस्ड ट्रेनिंग पर विस्तृत चर्चा हुई।
लेसन प्लान में लिखित दस्तावेज की बजाए पद्धति पर दें ध्यान : पुष्पराज
शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए विभाग ने लेसन प्लान स्कूलों में जरूरी किया है, लेकिन इसे तैयार करने में शिक्षकों को दिक्कतें पेश आ रही है। समय :11:50। स्थान कांफ्रेंस हॉल डाइट मंडी। एक शिक्षक सवाल उठाते हैं कि लेसन प्लान बनाने में काफी समय लगता है। इसके लिए लिखित में सामग्री तैयार करने में दिक्कतें पेश आती हैं। इस पर राज्य स्त्रोत व्यक्ति पुष्पराज जवाब देते हैं कि शिक्षक लेसन प्लान में लिखित दस्तावेज की बजाए पढ़ाने की विधि पर ध्यान दें। लिखित दस्तावेज तीन पेज से अधिक नहीं होना चाहिए। इसमें एक विधि को लागू कर इस पर सात दिन तक अमल कर बच्चों को पढ़ाना है। शिक्षक उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करें। हर स्कूल में मैप, ग्लोब से बच्चों को पढ़ाएं। इसके साथ ही ब्लैक बोर्ड पर लर्निंग आउटकम रिपोर्ट जरूरी दर्शाएं।
बच्चों का सर्कल बनाकर उनके बीच बैठकर पढ़ाएं : राकेश
ग्रुप बनाकर बच्चों को पढ़ाना स्कूलों में जरूरी हो गया है। इसे लेकर भी शिक्षकों को खूब माथापच्ची करनी पड़ रही है। समय: 12:15। कार्यशाला में ग्रुप मेकिंग को लेकर सवाल उठाया जाता है कि बच्चों को ग्रुप में पढ़ाने में दिक्कतें पेश आती हैं। इसके पर राज्य स्त्रोत व्यक्ति राकेश कौशल जवाब देते हैं कि ग्रुप मेकिंग के लिए अनुशासन को ध्यान में रखते हुए बच्चों को डेस्क से उतारकर सर्कल में बिठाना होगा तथा स्वयं बच्चों के बीच में कुर्सी से उतर कर पढ़ाना होगा।
विज्ञापन
1086 शिक्षक किए जाएंगे प्रशिक्षित : मोहिंद्रपाल
डाइट मंडी के प्रधानाचार्य मोहिंद्रपाल ने कहा कि 28 अगस्त तक आरएमएसए के तहत यह पांच दिवसीय कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें 1086 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।