फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   140 out of 143 drinking water schemes restored in Thunag

Mandi News: थुनाग में 143 में से 140 पेयजल योजनाएं बहाल

Mon, 28 Jul 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
140 out of 143 drinking water schemes restored in Thunag
आपदाग्रस्त सराज के जरोल क्षेत्र में उप प्रधान और संबंधित पटवारी ने दौरा किया। इस दौरान प्रभावित
थुनाग (मंडी)। थुनाग उपमंडल में 30 जून की रात को बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत सामग्री वितरित करने और प्रभावित परिवारों की मदद करने में जुटा है ताकि सराज घाटी में सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों को 4,277 राशन किट, 5,644 तिरपाल, 73 रसोई सेट, 915 कंबल, 476 गद्दे, 93 दवाइयां किट और 164 स्वच्छता किट वितरित की गई हैं। इसके अलावा राजस्व प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के तहत 415 मामलों को मंजूरी दी गई है, जिसमें प्रभावित परिवारों को 2,08,25,100 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

उपमंडल में 143 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुईं। इनमें से 140 योजनाओं को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है। 14 ग्राम पंचायतों को पूर्ण तथा 22 को आंशिक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 117 सड़कों को नुकसान पहुंचा, जिनमें से 36 सड़कों को वाहन संचालन के लिए खोल दिया गया है। शेष 81 अवरुद्ध सड़कों की बहाली विभिन्न चरणों में जारी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 एलएंडटी मशीनें, 32 जेसीबी, 12 टिपर, 2 वायु संपीडक और 2 ट्रैक्टर तैनात किए हैं। उधर, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग आपदा से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed