फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   14 schemes implemented for the benefit of workers: Nardev Singh Kanwar

श्रमिकों के हित में 14 योजनाएं संचालित : नरदेव सिंह कंवर

Sun, 18 Jan 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
14 schemes implemented for the benefit of workers: Nardev Singh Kanwar
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सरकाघाट में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पवन ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि कामगारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बोर्ड की ओर से कुल 14 जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जो श्रमिक वीबी जीरामजी या भवन निर्माण से जुड़े कार्यों में कम से कम 90 दिन पूरा कर लेता है, वह बोर्ड में पंजीकरण कराने का पात्र बन जाता है। इसके बाद उसे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से विवाह सहायता, बेटियों के नाम एफडी, पढ़ाई से जुड़ी आर्थिक मदद, उच्च शिक्षा और छात्रावास शुल्क सहायता, बीमारी में सहयोग, मृत्यु एवं दुर्घटना पर सहायता राशि, वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही विधवा, एकल एवं दिव्यांग महिलाओं को आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से तीन लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पवन ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। पवन ठाकुर ने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत हर वर्ग को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed