{"_id":"6829e3a20dd81a9c560d44f9","slug":"1399-kg-of-hashish-recovered-from-a-person-travelling-in-a-bus-mandi-news-c-90-1-mrt1064-156445-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बस में सवार व्यक्ति से 1.399 किग्रा चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बस में सवार व्यक्ति से 1.399 किग्रा चरस बरामद
विज्ञापन
मंडी। बल्ह पुलिस ने नागचला में लग्जरी बस में सवार एक व्यक्ति से 1.399 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान जगदीश कुमार गांव गोथला, तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल मनू राणा, प्रकाश सिंह, रामचंद्र और एचएससी रामजी दास के साथ गुप्त सूचना के आधार पर नागचला में नाका लगाया था। इस दौरान बस में सवार जगदीश कुमार से चरस बरामद की। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बताया कि वह चरस को मणिकर्ण के पास से लेकर लाया था और वह दिल्ली जा रहा था।
आरोपी ने बताया कि उसे चरस को दिल्ली पहुंचाने के लिए 40 हजार रुपये की कमीशन मिली थी। उधर, पुलिस को शक है कि आरोपी खुद इसे तैयार करता है। बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब आरोपी के बताए पते पर पुलिस दबिश करेगी और बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद