फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   134 teachers in 67 schools will teach digital education to students.

Mandi News: 67 स्कूलों में 134 शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे डिजिटल शिक्षा का पाठ

Thu, 11 Dec 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Dec 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
134 teachers in 67 schools will teach digital education to students.
मंडी। मंडी जिले के 67 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम तकनीक का अब प्रभावी उपयोग होगा। प्रत्येक विद्यालय के दो-दो स्नातक शिक्षक (गणित विज्ञान) और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी अनुदेशक डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी के सभागार में जिला के 25 शिक्षा खंडों के 134 शिक्षकों को बीएसएनएल व समग्र शिक्षा के तहत गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के माध्यम से जिले के 67 विद्यालयों में स्थापित किए गए स्मार्ट क्लासरूम तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विद्यालय को इस पहल के तहत दो इंटरेक्टिव पैनल प्रदान किए गए हैं। समापन समारोह में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के डीएनओ (नोडल अधिकारी) सौरभ बन्याल ने बताया कि यह पहल जिला मंडी में शिक्षा की गुणवत्ता में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। शिक्षकों को इंटरेक्टिव पैनलों के उन्नत फीचर्स, इंटरेक्टिव शिक्षण विधियों और डिजिटल सामग्री को कक्षा में एकीकृत करने के तरीकों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगा कि नई तकनीक का उपयोग छात्रों के लिए सीखने के अनुभव को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाए। नशा उन्मूलन और आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी देवराज शर्मा, भारत संचार निगम लिमिटेड की तरफ से सिरीश, प्रशिक्षक नानक चंद, सुनील, शबनम ठाकुर ने भी शिक्षकों को नई तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा विभाग ने स्मार्ट क्लासरूम पहल को मजबूती प्रदान की है ताकि छात्र आधुनिक डिजिटल उपकरणों का लाभ उठा कर 21वीं सदी के कौशल के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मीना कुमारी, उपनिदेशक गुणवत्ता व परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed