{"_id":"5bdf2bfbbdec2269bf7d7a82","slug":"131541352443-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से गोल्ड मेडल लेकर नरेश गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से गोल्ड मेडल लेकर नरेश गदगद
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। क्षेत्र के गद्दी बागला निवासी नरेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में एमफिल हिंदी विषय में राज्यपाल के हाथों से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र और बेहद निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले युवक नरेश कुमार की मैट्रिक और जमा दो रावमापा पधर से हुई। नरेश कुमार के पिता हरि सिंह बिरोजा निकासी का कार्य करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। मेहनत मजदूरी कर कमाई पूंजी से ही होनहार युवक ने एमफिल की और गोल्ड मेडल हासिल कर राज्यपाल के हाथों सम्मान पाने का गौरव हासिल किया। डलाह पंचायत प्रधान केहर सिंह ठाकुर और उपप्रधान गोपाल सिंह ने मेधावी युवक को बधाई दी है।
000
विज्ञापन
000