फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लडभड़ोल क्षेत्र में खोला जाए केंद्रीय विद्यालय : राजेंद्र सिंह

लडभड़ोल क्षेत्र में खोला जाए केंद्रीय विद्यालय : राजेंद्र सिंह

Sun, 04 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल क्षेत्र में खोला जाए केंद्रीय विद्यालय : राजेंद्र सिंह
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक एवं जन विकास सभा जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और कांग्रेस कमेटी महिला सचिव बिमला चौहान ने सरकार से आग्रह किया कि केंद्रीय विद्यालय चूल्हा में खोला जाए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि यहां के बाशिंदों ने केंद्रीय विद्यालय के लिए लगभग अपनी 41 बीघा भूमि देने की पेशकश की है। लडभड़ोल क्षेत्र में लगभग 6000 से अधिक पूर्व सैनिक हैं। लडभड़ोल क्षेत्र में एक अच्छा स्कूल न होने के चलते अधिकांश लोग यहां से बाहर बच्चों की पढ़ाई करवा रहे हैं। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में घट्टा तक अच्छे स्कूलों की भरमार है। चूल्हा और गुलाणा के लोग केंद्रीय विद्यालय को भूमि देने के लिए राजी हैं। उन्होंने कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र की पंचायत के प्रधानों और उपप्रधानों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी लडभड़ोल क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए सहमति जताई है। इसलिए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि यहीं पर केंद्रीय विद्यालय खोला जाना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ ग्राम सुधार कमेटी चूल्ला के प्रधान देशराज, प्रधान नेरी लांगणा गोपाल सिंह ठाकुर, तुलाह पंचायत के पूर्व उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, रमेश ठाकुर तुलाह, रोशन लाल चौहान तुलाह, संजीव कुमार, मेहर सिंह लांगणा, विवेक कुमार जस्वाल सिमस, दान सिंह चूल्ला सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed