फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डैहर में डेंगू बेकाबू, चार और मामले सामने आए

डैहर में डेंगू बेकाबू, चार और मामले सामने आए

Mon, 20 Aug 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
डैहर में डेंगू बेकाबू, चार और मामले सामने आए
amar ujala - फोटो : amar ujala
मंडी/सुंदरनगर। डैहर में डेंगू बेकाबू होने लगा है। एक रोगी की मौत के बाद सोमवार को चार डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। चारों रोगी डैहर क्षेत्र से ही संबंधित हैं। जिला में अब तक इस घातक रोग की चपेट में 38 लोग आ चुके हैं। इसमें तीन मामले मंडी, सुंदरनगर, बल्ह के हैं। शेष 35 मामले अकेले डैहर क्षेत्र के ही हैं। एक की बिलासपुर अस्पताल में मौत हो चुकी है। उधर, तमाम कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन डैहर में डेेेेंगू के डंक पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है। डेंगू से निपटने के लिए सोमवार को डैहर में विधायक राकेश जम्वाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डैहर में जल्द डेंगू के टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाने पर चर्चा हुई। वहीं हालात को देखते हुए डैहर पीएचसी में एक अन्य चिकित्सक की तैनाती का भी निर्णय लिया। चिकित्सक मंगलवार या बुधवार को ज्वाइन करेगा। एक सप्ताह तक विशेष जागरूकता अभियान पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

...
डेंगू के टेस्ट फ्री, लेकिन पीएचसी स्तर पर टेस्ट मुमकिन नहीं
सीएमओ डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि सीएचसी स्तर पर डेंगू की टेस्ट संभव नहीं है। अगर प्रदेश सरकार मशीनें उपलब्ध करवाती है, तभी टेस्ट संभव हो सकता है। जिला अस्पताल में डेंगू का टेस्ट मुफ्त है। बैठक में एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान, खंड चिकित्सा अधिकारी रोहांडा डॉ. धर्म सिंह वर्मा व लोक निर्माण, आईपीएच, विद्युत बोर्ड के साथ शिक्षण संस्थानों के मुखिया, व्यापार मंडल के सदस्य, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

...
स्वास्थ्य विभाग ने टीमें कीं गठित
डैहर के साथ-साथ अन्य साथ लगती पंचायतों बरोटी, जाबला में डेंगू न फैलें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन किया गया है। इसमें संबंधित क्षेत्र का वार्ड सदस्य, हेल्थ वर्कर, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर साथ होंगे। वह पंचायत के हर गांव के घर-घर में जाकर ग्रामीणों को डेंगू से बचाव और सावधानियों बारे जागरूक करेंगे। ...
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच अधिकारियों को सख्त निर्देश
आईपीएच विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पेयजल स्रोतों, टैंकों की साफ-सफाई करके आवश्यक दवाई पानी में मिलाने के आदेश भी दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग को भी क्षेत्र में बंद पड़ी नालियों को खोलने के साथ उनकी सफाई के लिए अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed