फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फोरलेन पर डडौर चौक के समीप कार पलटी, चालक घायल 16-15-05

फोरलेन पर डडौर चौक के समीप कार पलटी, चालक घायल 16-15-05

Thu, 05 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर डडौर चौक के समीप कार पलटी, चालक घायल 16-15-05
मंडी/नेरचौक। निर्माणाधीण मनाली-किरतपुर फोरलेन पर नागचला से डडौर तक करीब पांच किमी का स्पैन लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। एक माह में एक की मौत और तीन दर्जन लोग सड़क हादसों में यहां घायल हो चुके हैं। वीरवार को फिर बड़ा हादसा होते-होते टला। कार सड़क पर पलट गई। लोगों का कहना है कि नागचला और डडौर के दोनों छोरों पर हादसों का सबसे अधिक भय है। लोगों ने दोनों छोरों पर लाइटें या आधुनिक डिवाइडर लगाने की मांग की है। हालांकि, पुलिस हादसों को लेकर अलर्ट है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वीरवार को सुबह लगभग 11:00 बजे के करीब एक बेकाबू कार बल्ह क्षेत्र के नागचला से डडौर चौक की तरफ जाते हुए डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बाहरी राज्यों के कुछ यात्री वाहन इस दुर्घटनाग्रस्त कार से बचते बचाते हुए निकल गए। यदि कार थोड़ा आगे जाकर फोरलेन के बीचों-बीच गिरती तो कई वाहन एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो सकते थे। कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हो सका है। उधर इस मार्ग पर कई लोग जान गवां चुके हैं। एसडीएम अश्वनी कुमार ने भी बढ़ रहे हादसों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जल्द इस संबंध में बैठक का आयोजन किया जाएगा और हादसों को रोकने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन


दर्ज करवाएंगे एनएच अथॉरिटी पर एफआईआर
हादसे के चश्मदीद गवाह मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह ने कहा कि किरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत बल्ह क्षेत्र के नागचला से डडौर चौक तक होने वाली खतरनाक दुर्घटनाओं से प्रशासन बेखबर बना हुआ है। यदि 15 दिन के भीतर नागचला से डडौर तक अधूरे फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद नहीं की तो भारतीय राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे तथा हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मरम्मत का खर्चा और जान-माल का मुआवजे की भरपाई प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों से करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

लोगों की जुबानी
नेरचौक व्यापार मंडल के महासचिव तेज पाल शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, शंकर सिंह वालिया, छोटू राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रंजीत परमार, अभिनंदन शर्मा के अलावा जोगराज, कृष्ण कुमार, राकेश ठाकुर, गंगा राम आदि ने डडौर नागचला मार्ग पर बढ़ रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मांग उठाई है कि जब तक नैरचौक बाजार का प्रवेश और डडौर का एग्जिट प्वाइंट व्यवस्थित नहीं हो जाता तब तक आवाजाही बंद करनी चाहिए या मार्ग वन वे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed