{"_id":"5ab114594f1c1bb0758b65aa","slug":"131521554521-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलद्वाड़ा थाने की बहाली के लिए जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलद्वाड़ा थाने की बहाली के लिए जोरदार प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट/बलद्वाड़ा । थाने की अधिसूचना रद्द करने पर कांग्रेस और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से बलद्वाड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बलद्वाड़ा बाजार से तहसील तक रैली निकाली गई। इसमें कार्यकर्ताओं की ओर से थाने को बहाल करने के लिए नारेबाजी भी की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं सरकाघाट विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर अगर बलद्वाड़ा थाने को बहाल नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतर जाएगी।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक से आग्रह किया है कि इस पर शीघ्र विचार करें। कांग्रेस सरकार ने 17 पंचायतों के लगभग पचास हजार लोगों को यह सुविधा दी थी, ताकि लोगों को अपने काम करवाने के लिए सरकाघाट नहीं जाना पड़े। क्योंकि यहां तक लोगों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस प्रधान लश्करी राम, सरकाघाट कांग्रेस के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता नरेश शर्मा, खुडला पंचायत की प्रधान राज कुमारी, प्रधान पटड़ीघाट लेख राम, चमन लाल, सुनील शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य लता ठाकुर, पूर्व प्रधान जहमत पवना, ब्रिकम राम, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रूप लाल शर्मा, सेवानिवृत्त मास्टर बीरी सिंह, कैप्टन अमर सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर मस्त राम, तेज सिंह, खयाली राम और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।