फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तीन सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

तीन सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

Sat, 24 Feb 2018 09:58 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
पुलघराट में दुर्घटनाग्रस्त कार और अस्पताल में उपचाराधीन रोगी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। जिले में शनिवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, छह लोग घायल हो गए हैं। पधर क्षेत्र के जोगनी माता मंदिर के समीप शनिवार को दोपहर बाद एक कार खाई में गिर गई, जिसमें कार में सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, सुंदरनगर के कांगू में हनीमून मनाने जा रहे दंपति की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पति की मौत हो गई है, जबकि, पत्नी और कार चालक घायल हो गए हैं। उधर, मंडी जिला मुख्यालय से सटे पुलघराट के समीप एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पधर-बल्ह मार्ग पर ढांक में लुढ़की कार
पधर (मंडी)। पधर-घोघरधार-बल्ह राजमार्ग पर फागनी के जोगनी माता मंदिर के समीप कार के गहरी ढांक में लुढ़क जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मृतक युवक की पहचान ज्ञान चंद पुत्र सौजू राम गांव सगनाल डाकघर रोपा चौहारघाटी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पधर पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को ढांक से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार में बल्ह से पधर की ओर आ रहा था। जोगनी माता मंदिर के समीप किसी वाहन को पास देती बार नियंत्रण खो जाने से कार करीब पांच सौ मीटर गहरी ढांक में लुढ़क कर ऊहल नदी के पास पहुंच गई। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही बल्ह से ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ सहयोग कर कड़ी मशक्कत करके युवक का शव सड़क तक पहुंचाने में जुट गई।
विज्ञापन

हनीमुन मनाने जा रहे पति की मौत, पत्नी घायल
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांगू के निकट हनीमून मनाने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि, हादसे में उसकी पत्नी और कार चालक घायल हो गए हैं। इनको उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान नंबर11/5, इंद्रा नगर लखनऊ निवासी अंकुश कुमार पुत्र सरनवीर अपनी पत्नी अंशिका सेन के साथ हनीमून मनाने के लिए कार (एचआर05एए/6677) में सवार होकर मनाली जा रहा था। इस दौरान शनिवार दोपहर बाद जब वह कांगू के निकट पहुंचे तो तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर ढांक में करीब सौ फीट नीचे जा गिरी। हादसे में अंकुश कुमार, उसकी पत्नी अंशिका सेन और कार चालक अंबाला के जतोगी गांव निवासी विक्की घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को ढांक से निकाल कर उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने अंकुश कुमार (31) को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार-बस की टक्कर में चार घायल
मंडी। मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट के समीप शनिवार सुबह कार और एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार में सवार 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान ठाकुर सिंह, कुंदन सिंह, नुकेश, निखिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कार चैलचौक से मंडी आ रही थी। बाईपास पर दूसरी तरफ से आ रही एचआरटीसी की बस और कार में भिड़ंत हो गई। जब इस घटना का पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, अभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एसएचओ सदर थाना सुनील सांख्यान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed