फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकाघाट में प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर डटे एबीवीपी कार्यकर्ता

सरकाघाट में प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर डटे एबीवीपी कार्यकर्ता

Thu, 22 Feb 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट में प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर डटे एबीवीपी कार्यकर्ता
सरकाघाट में प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर डटे एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नबाही/सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में कन्या छात्रावास के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं आम छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगातार तीन दिन से जारी है। बावजूद इसके विद्यार्थियों की मांगों को कॉलेज प्रबंधन लगातार अनसुना कर रहा है। मांगों पर सुनवाई न होने के कारण परिषद कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 19 फरवरी को कन्या छात्रावास के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया और गालीगलौज किया था। एबीवीपी के सह प्रांत मंत्री विशाल सकलानी ने कहा कि पूरे महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी लगे हैं लेकिन, हॉस्टल के बाहर न तो सीसीटीवी कैमरा है न ही कोई सुरक्षाकर्मी और न ही कोई स्थायी वार्डन। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और न ही पुलिस प्रशासन। 19 फरवरी को पेश आई इस घटना के बाद सभी छात्राएं सहमी हुई हैं। एक बजे तक प्राचार्य दफ्तर के बाहर परिषद कार्यकर्ताओं और आम विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जब कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई व्यक्ति बातचीत करने के लिए नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। इस मौके पर आरती, प्रिंस, अनीता, सचिन, भावना, प्रियंका, समीक्षा, सुमित समेत सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed