फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शिवरात्रि महोत्सव के लिए सात को रवाना होंगे बड़ा देव कमरूनाग

शिवरात्रि महोत्सव के लिए सात को रवाना होंगे बड़ा देव कमरूनाग

Sun, 04 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव के लिए सात को रवाना होंगे बड़ा देव कमरूनाग
गोहर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग आगामी 7 फरवरी को अपने निवास स्थल कांढी कमरूनाग से छोटी काशी कूच करेंगे। देव कमरूनाग का 13 फरवरी को मंडी में राजदेवता माधो राय के साथ भव्य मिलन होगा। जिसके बाद देवता टारना मंदिर में विराजमान रहेंगे। देव कमरूनाग कमेटी और देवलुओं ने मंडी प्रस्थान करने को लेकर सभी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ देवता कारदारों एवं देवलुुओं के साथ मंडी पहुंचेंगे। जिसके बाद शिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू होंगे। देवता के पूर्व कटवाल निर्मल सिंह ठाकुर ने देवता के प्रस्थान करने की पुष्टि की है। बड़ा देव कमरूनाग जब तक मंडी नहीं पहुंचते हैं, तब तक शिवरात्रि के कारज शुरू नहीं होते हैं। देव कमरूनाग के मंडी पहुंचते ही डीसी मंडी उनका स्वागत करते हैं। जिसके बाद देवता भगवान माधव राय से भव्य मिलन करते हैं। देव कमरूनाग महाशिवरात्रि पर्व के सबसे बड़े देवता है और इनकी हाजिरी के बगैर मंडी शिवरात्रि शुरू नहीं होती है। करीब एक माह की मेहमाननवाजी के साथ देवता का मंडी शिवरात्रि दौरा रहता है। जिसमें देव अपने भक्तों के घरों में शिरकत करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। पशु बलि बंद होने के बाद देवता जिला प्रशासन से नाराज भी हो गए थे। मगर उन्हें नारियल से मना लिया गया था। एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने बताया कि देव कमरूनाग की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं और देवता की रवानगी के साथ देवता को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में देव कमरूनाग की सुरक्षा के लिए पुलिस साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed