{"_id":"5a15ad2a4f1c1bd1408b8466","slug":"131511370026-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी पीठ पर उठाकर लाने पड़ते हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी पीठ पर उठाकर लाने पड़ते हैं मरीज
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। आजादी के 70 साल पूरे होने के बाद भी शेगली गांव को बस सुविधा नहीं मिल पाई है। बालीचौकी के तहत इस गांव के लोगों को आज भी कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। यहां के लोगों को बीमारी की हालत में दो किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ता है। मंगलवार देर शाम को भी तिलका देवी और दुले सिंह के अचानक बीमार होने के कारण उन्हें 2 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर नोना नामक स्थान लाया गया। इस स्थान से उन्हें गाड़ी की सहायता से पीएचसी बालीचौकी लाया गया। सड़क न होने से यह गांव आज तक पिछड़ा है। इस गांव में करीब 5 सौ परिवार रहते हैं। यहां के लिए 15 साल पहले माणी से कांढा-खाहड़ सड़क का निर्माण करवाया जा रहा था जो मात्र आधा किलोमीटर तक ही बनी है। उसके बाद इस सड़क का कार्य नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में दुले सिंह, किसान युवक मंडल शेगली, गिरधारी लाल, नरेश कुमार, रूप सिंह, दिले राम, टीकम राम, कुर्मदत्त, नूतन प्रकाश आदि ने बताया कि 10 लाख की राशि के साथ मात्र आधा किलोमीटर सड़क ही बन पाई है। वहीं सड़क का कार्य भी सही ढंग से नहीं किया गया है, जिससे कभी भी अनहोनी होने का खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विधायक जयराम ठाकुर से इस सड़क को लेकर कई बार गुहार लगाई, परंतु उन्होंने सड़क के मामले को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया।
शीघ्र होगा निरीक्षण : चमन लाल ठाकुर
सड़क के निर्माण के बारे में जब सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बालीचौकी चमन लाल ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि माणी से कांडा सड़क का कार्य पांच किलोमीटर तक पास है। अगर सड़क का निर्माण सही तरह से नहीं किया है तो मैं सड़क का निरीक्षण करूंगा और किसानों की समस्या को शीघ्र दूर किया जाएगा।
वन विभाग के कारण आई थी दिक्कत : जयराम ठाकुर
क्षेत्र के विधायक ने बताया कि माणी से कांडा सड़क को हमने करीब पांच साल पहले बजट में डाला था, परंतु वन विभाग के कारण दिक्कत आई थी और सड़क का कार्य रुक गया था। अगर हमारी सरकार आती है तो तुरंत ही सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।