{"_id":"5953e3ac4f1c1b586c8b4599","slug":"131498669996-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुहलू खमराधा स्कूल के पांच कक्षाओं को पढ़ाएगा एक शिक्षकण्ण्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुहलू खमराधा स्कूल के पांच कक्षाओं को पढ़ाएगा एक शिक्षकण्ण्
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। सराज शिक्षा खंड-दो के प्राइमरी स्कूल मुहलू खमराधा में तैनात जेबीटी अध्यापिका को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे खंड के स्कूल में भेजने पर एसएमसी और अभिभावक भड़क उठे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने जेबीटी शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति तुरंत रद्द करने की मांग उठाई। एसएमसी अध्यक्ष गंगा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मुहलू खमराधा स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक 35 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिन्हें पढ़ाने के लिए अब सिर्फ एक शिक्षक रह गया है। एसएमसी और अभिभावक कुर्म दत्त वर्मा, राणा राम, वेद राम, धर्मदास, सरनदास, मदन लाल, छापे राम, चिंतामणी ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक पहुंच के चलते जेबीटी शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति दूसरे शिक्षा खंड के स्कूल में की गई है जो नियमों के विरुद्ध है। प्रतिनियुक्ति के कारण अब मुहलू खमराधा में दूसरे शिक्षक का तबादला नहीं हो सकता है। जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा। इस बारे में एसएमसी ने आमसभा कर प्रस्ताव पारित किया कि जल्द प्रतिनियुक्ति को रद्द नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी बंशी लाल लखनपाल ने कहा कि निदेशालय के निर्देशानुसार मुहलू खमराधा स्कूल की शिक्षिका को दूसरे खंड भेजा गया है।
हाई स्कूल बरस्वाण का दर्जा बढ़ा
मंडी। शिक्षा विभाग ने जिले के बल्ह क्षेत्र के हाई स्कूल बरस्वाण का दर्जा बढ़ाया है। इस बारे में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसी सत्र से बरस्वाण स्कूल में जमा एक और दो की कक्षाएं बैठेंगी। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर दोनों कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने बरस्वाण वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के दर्जा बढ़ने के निर्देश पंचायत प्रधान निर्मला देवी को दिए हैं।