{"_id":"6a5779f8f2c800c3fd0e5cb9","slug":"130-workers-deployed-to-keep-roads-functional-during-the-monsoon-mandi-news-c-90-1-mnd1020-204988-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मानसून में सड़कें सुचारु रखने के लिए 130 मजदूर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मानसून में सड़कें सुचारु रखने के लिए 130 मजदूर तैनात
विज्ञापन
20 से 22 पंचायतों के क्षेत्र में चार जेई रखेंगे निगरानी
सड़क बंद होने पर एक-दो घंटे में बहाली का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। मानसून में लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल ने तैयारी पूरी कर ली है। विभाग के अनुसार मानसून शुरू होने के बाद से अब तक उपमंडल की सभी मुख्य और संपर्क सड़कें सुचारु हैं तथा कहीं भी लंबे समय तक यातायात बाधित नहीं हुआ है।
उपमंडल के 20 से 22 पंचायतों के क्षेत्र में सड़क व्यवस्था संभालने के लिए चार कनिष्ठ अभियंता और करीब 130 मजदूर तैनात हैं। फील्ड स्टाफ सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मार्गों की निगरानी और रखरखाव कर रहा है। भारी बारिश से मलबा आने या सड़क बाधित होने पर विभाग की टीम एक से दो घंटे में मौके पर पहुंचकर मार्ग बहाल कर रही है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने बताया कि जल्द ही मशीनरी और टिपर भी फील्ड में तैनात कर दिए जाएंगे। बस योग्य सड़कों को चालू रखना विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।