फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   126 encroachments will be removed from government land in Sarkaghat

Mandi News: सरकाघाट में सरकारी भूमि से हटाए जाएंगे 126 कब्जे

Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
126 encroachments will be removed from government land in Sarkaghat
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय प्रशासन को सभी 126 कब्जों को हटाने के मंडल आयुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी के मंडलायुक्त राज कृष्ण परूथी ने उपमंडल सरकाघाट में एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कार्यालयों में चल रहे सभी कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों से लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम और तहसील कार्यालयों में चल रहे रिक्त पदों की स्थिति की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि स्टाफ की कमी से जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बरसात के मौसम में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों, आपदा प्रभावितों और पुनर्वास कार्यों की स्थिति पर भी उन्होंने विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
सरकाघाट में 126 मामले सरकारी भूमि पर कब्जे के रूप में दर्ज है। नायब तहसीलदार कोर्ट में 24 और तहसीलदार कोर्ट में 102 दर्ज है। कब्जों को हटाने के लिए मंडलायुक्त ने कड़े आदेश जारी किए हैं। आदेशों की पालना करते हुए कब्जों को जल्दी हटाया जाएगा।
सतीश कुमार, नायब तहसीलदार, सरकाघाट
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed