फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   122 boxes of liquor and beer recovered from jeep, driver absconding

Mandi News: जीप से 122 पेटियां शराब और बीयर बरामद, चालक फरार

Sat, 24 Aug 2024 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
122 boxes of liquor and beer recovered from jeep, driver absconding
जंगल की तरफ जीप बिना चालक थी खड़ी, तलाशी में मिली शराब खेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर पुलिस ने शनिवार सुबह चैलचौक के समीप चौगान के बहली में एक जीप में बिना परमिट की 122 पेटी देशी, अंग्रेजी और बीयर की बरामद की है, जबकि गाड़ी चालक गायब था।। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोहर पुलिस चैलचौक के समीप गश्त पर गई थी। इस दौरान चौगान के पास टावर के समीप जंगल की तरफ जीप खड़ी दिखाई दी तो पुलिस ने जीप की तलाशी ली। इस दौरान जीप में देशी ज अंग्रेजी और बियर की 122 पेटी बरामद हुई। जीप में चाबी लगी हुई थी और चालक मौका पर से पहले ही फरार हो गया था। पुलिस ने जीप में अंकित नंबर पर जब कॉल की तो संजीव कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने यह जीप रामपुर में महेंद्रा एजेंसी को बेच दी है। वहां से आगे जीप कहां बिकी उसको इसकी जानकारी नहीं। इसके उपरांत पुलिस ने अवैध शराब से लदी जीप को कब्जे में लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि पुलिस फरार जीप चालक का सुराग पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed