फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकाघाट कॉलेज में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प

सरकाघाट कॉलेज में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प

Wed, 12 Sep 2018 10:18 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट कॉलेज में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हुई। जानकारी के अनुसार एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता गेट के पास उलझ गए, जिससे कई विद्यार्थी घायल हो गए हैं। मारपीट में एक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष ने दावा किया है कि एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता क्लास खत्म होने के बाद घर जाने के लिए कॉलेज गेट पर बस का इंतजार कर रहे थे। इतने में एसएफआई के कार्यकर्ता अपने लगभग 20 साथियों के साथ तेजधार हथियार लेकर आए और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उनके तेजधार हथियार से एक कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा वहां खड़ी कुछ छात्राएं भी घायल हुई हैं। खून से लथपथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसएफआई ने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों सोभित, संजीव, शम्मी, ऋषभ शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सरकाघाट थाना के निरीक्षक मनमोहन मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमले में चार युवाओं के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हमले के विरोध में कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया और एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर प्रियंका नेगी, रिया ठाकुर, विजय, निशांत, प्रवीन, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed