{"_id":"5b9008a6867a557f59298da2","slug":"121536166054-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर के बाद सुंदरनगर शहर में पहुंचा डेंगू का डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैहर के बाद सुंदरनगर शहर में पहुंचा डेंगू का डंक
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। डेंगू का प्रकोप सुंदरनगर शहर तक पहुंच गया है। नगर परिषद के विनायक वार्ड निवासी एक महिला को निजी लैब में करवाई गई जांच में डेंगू पाया गया है। शहर में डेंगू का पहला मामला सामने आने से यहां पर हड़कंप मच गया है। वहीं, मंगलवार को डैहर से लिए गए 32 नमूनों में से 17 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जोनल अस्पताल में बुधवार को आई रिपोर्ट में कुल 19 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से दो लोग बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। ऐसे में जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या दो सौ से अधिक पहुंच गई है।
डैहर के साथ-साथ मंडी जिले के कुछ अन्य स्थानों पर डेंगू के कुछ मामले सामने आने के बाद सुंदरनगर शहर में भी डेंगू का डंक पहुंच गया है, जो यहां के लोगों के लिए चिंता का विषय है। बुधवार को विनायक वार्ड की एक गृहिणी को बुखार होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे डेंगू का टेस्ट लिखा गया। महिला के परिजनों ने एक निजी लैब में टेस्ट करवाया, जहां महिला रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद महिला का उपचार शुरू हो गया है। डैहर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 32 रक्त के नमूने लिए थे, जिनमें से 17 लोगों को डेंगू पाया जाना चिंता का विषय है। यहां पर रोजाना ही 10-20 लोगों को डेंगू पाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों को स्वच्छता व डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। बुधवार को टीम ने डैहर में 35 घरों का निरीक्षण किया। यहां चार घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया। जांबला में 34 घरों का दौरा करने पर 3 और सोहर में 39 घरों का दौरा करने पर पांच घरों में लारवा पाया गया, जिसे स्वास्थत्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने बताया डेंगू पीड़ित पाए जाने वाले लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। वहीं, उन्हें घरों के आसपास स्वच्छता बनाये रखने के बारे में भी प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को डैहर से दस लोगों को रक्त नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।