फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया

दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया

Wed, 05 Sep 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया
- फोटो : self
पधर (मंडी)। बड़ीधार केे गांव गनग्रां में पत्नी का सिर दराती से काटकर मौत के घाट उतारने की दिल दहला देने वाली वारदात आरोपी होशियार सिंह के परिवार को भी न भरने वाले गहरे जख्म दे गई है। हत्या आरोपी होशियार सिंह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग है। वारदात को अंजाम देकर वह अपने बूढे़ मां-बाप को ही नहीं, उसने दोनों बच्चों को भी अनाथ कर दिया है। होशियार सिंह और रीना करीब दशक पहले परिणय सूत्र में बंधे। दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें एक बेटा प्राथमिक पाठशाला गनग्रां में पढ़ता है और दूसरा अपनी बुआ के पास मंडी में रहता है। होशियार सिंह अपने पिता गोवर्धन का इकलौता बेटा है। उसके पिता भेड़पालक हैं जो इन दिनों लाहौल स्पीति में हैं। मृतका का पिता भी बिरोजा निकासी के काम पर घर से बाहर हैं। गनग्रां में घटी इस घटना से सभी ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पति-पत्नी शालीन स्वभाव के थे, जिन्हें कभी भी आपस में उलझते हुए नहीं देखा। उधर, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं खेतों में अकेले पति-पत्नी के बीच आखिर क्या हुआ? इसे लेकर लोग सकते में हैं।
विज्ञापन

सही कारण तलाश रही पुलिस
एचएचओ पधर मदनकांत शर्मा ने हत्या के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मर्डर के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के दौरान दोनों पति-पत्नी खेत में अकेले थे। उन्होंने बताया कि दोनों का खेत में झगड़ा हुआ है। होशियार सिंह ने मर्डर को अंजाम देने के बाद ब्यास नदी में छलांग लगा दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस के समक्ष इसकी पुष्टि की है। मर्डर में घास काटने वाली दराती का प्रयोग किया गया है, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद किया है।
विज्ञापन

पानी में बहता देखा होशियार सिंह
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हाशियार सिंह ने उफनती ब्यास में छलांग लगाई है। ग्रामीणों ने उसे खजरवाहल गांव के पास ब्यास नदी के पानी में बहता देखा। पंचायत जन प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों के सामने पुलिस ने लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले गए हैं। एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने स्पॉट का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed