फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंजैहली में खुलेगा सेंटर फार एडवेंचर के साथ ईको टूरिज्म

जंजैहली में खुलेगा सेंटर फार एडवेंचर के साथ ईको टूरिज्म

Sat, 30 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली में खुलेगा सेंटर फार एडवेंचर के साथ ईको टूरिज्म
गोहर/जंजैहली (मंडी)। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सराज के पर्यटन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जंजैहली में सेंटर फॉर एडवेंचर एंड ईको टूरिज्म स्थापित करने की प्रदेश सरकार को प्रपोजल भेजी है। जंजैहली में खोले जा रहे इस संस्थान में माउंटेनियरिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रेस्क्यू आपेरशन, स्कीइंग, होटल मैनेजमेंट, एडवेंचर कार रैली, एग्रो टूरिज्म, हैंड क्राफ्ट मेकिंग, कैंपिंग, हाइकिंग, फोटोग्राफी, कायकिंग, स्टडी सेंटर हिमालयन डेटीज एंड ट्रांडिशनल इंस्ट्रूमेंट जैसे कोर्स शुरू करने की योजना प्रस्तावित है। इसके अलावा संस्थान में फारेस्ट लर्निंग एडवेंचर कोर्स फार स्कूल एंड कालेज स्टूडेंट भी करवाए जा सकते हैं। जंजैहली में खोले जा रहे संस्थान में स्थानीय पारंपरिक लोक उत्सवों, त्योहारों जैसे बीठ, जागरा, फागुली और बूढ़ी दीवाली जैसे प्राचीन त्योहारों को बढ़ावा देने के विषय पढ़ाए जा सकते हैं। इस संस्थान से सराज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा सकता है। इसके अलावा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान होंगे। उपनिदेशक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली अश्विनी कुमार ने जंजैहली में सेंटर फार एडवेंचर एंड ईको टूरिज्म की प्रपोजल सरकार को भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सराज समेत प्रदेश के अन्य दार्शनिक स्थलों को भी ईको टूरिज्म से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed