फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अदालत के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

अदालत के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 26 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज
अदालत के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ केस
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुंदरनगर के आदेश पर सुंदरनगर थाना में एक ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दया राम नामक शख्स ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाकर दलीप सिंह पुत्र मदन लाल निवासी लालग डा. सेरी कोठी तहसील सुंदरनगर पर आरोप लगाया था कि उसने 2014 से 2017 तक पंचायत में विभिन्न कार्यों का ठेका लिया था। लेकिन, उसने अपने कार्य का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया। इससे पंचायत का आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है। इस पर अदालत ने सुंदरनगर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर मामला का अन्वेषण करने के आदेश जारी किए हैं। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 465, 467 व 468 भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed