{"_id":"5ab3eb0d4f1c1bbc758b6fdb","slug":"121521740557-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत शोभायात्रा के साथ सुंदरनगर का नलवाड मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत शोभायात्रा के साथ सुंदरनगर का नलवाड मेले का आगाज
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। परंपरागत जलेब और नगौण खड्ड में वृष की पूजा-अर्चना के बाद सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला वीरवार को विधिवत रूप से आरंभ हो गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शाम पांच बजे बैैंडबाजे के साथ नगौण खड्ड तक निकाली शोभायात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। उन्होंने पशु मंडी नगौण खड्ड में पहुंच कर वृष पूजन कर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की और खूंटा गाड़कर नलवाड़ मेले का शुभारंभ किया।
जवाहर पार्क में मेला कमेटी की ओर से विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री और अन्य गण्यमान्य लोगों का टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मेले की शोभायात्रा में शिरकत करने वालों लोगों के लिए पगड़ियों और महिलाओं के लिए दुपट्टे की मेला कमेटी ने व्यवस्था की थी। जिससे गत वर्षों को भांति इस बार पगड़ियों को लेकर लोगों में मारामारी देखने को नहीं मिली। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक इंद्र सिंह, हीरा लाल और विनोद कुमार भी शामिल रहे। नगौण खड्डा से शोभायात्रा मेला स्थल जवाहर पार्क पहुंची। जहां मेला ध्वज फहराया गया और टमक बजा कर विधिवत मेला बाजार का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, पार्षद रमा देवी, रक्षा धीमान, पुष्पा देवी, सोहन लाल, अरुणा, संजय शास्त्री, दिनेश शर्मा, पेंशनर समाज के प्रदेश अध्यक्ष एजी शेख, मंडल भाजपा अध्यक्ष बरागी राम, महामंत्री जितेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश नायक, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा, पूर्व पार्षद अजय शर्मा और विमल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंता डोगरा व महामंत्री पूजा वालिया सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।