फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंजैहली के बाद अब छतरी में भड़की आंदोलन की चिंगारी

जंजैहली के बाद अब छतरी में भड़की आंदोलन की चिंगारी

Thu, 08 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली के बाद अब छतरी में भड़की आंदोलन की चिंगारी
- फोटो : अमर उजाला
गोहर/करसोग (मंडी)। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जंजैहली एसडीएम कार्यालय और छतरी उप तहसील की अधिसूचना रद्द होने से सुलगी विरोध की चिंगारी भड़क गई है। जंजैहली के बाद अब छतरी में आंदोलन शुरू हो गया है। वीरवार को सिराज संघर्ष समिति के बैनर तले छतरी में लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने सिराज संघर्ष समिति के साथ छतरी बाजार में एक रोष निकाली, जिसमें छतरी उपतहसील की अधिसूचना को रद्द होने का जिम्मेदार सरकार को ठहराया। लोगों ने ..हक के लिए जो लड़ते हैं मरने से नहीं डरते हैं.. जैसे नारों से अपना विरोध जताया। मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी करसोग रामकरण राणा और एसएचओ जंजैहली सुनील कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। सिराज संघर्ष समिति ने सरकार को आगामी 16 फरवरी तक अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकार जल्द इस बारे में फैसला नहीं लेती है तो छतरी में 16 फरवरी को विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस मुद्दा भुनाने में जुटी
गोहर/जंजैहली(मंडी)। कांग्रेस मुद्दा भुनाने में जुट गई है। सिराज कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी चेतराम ठाकुर ने भी रैली में भाग लिया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी और जिला परिषद सदस्य जयवंती चौहान भी मौजूद रहीं। उधर, सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा है कि जब तक सरकार जंजैहली एसडीएम कार्यालय और छतरी उपतहसील को लेकर सही फैसला नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। थुनाग पंचायत की जनहित याचिका पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा जंजैहली में खोले गए एसडीएम कार्यालय और छतरी में उप तहसील की अधिसूचना रद्द कर दी थी। जिसके बाद जंजैहली में लोगों ने दो दिन लगातार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिराज संघर्ष समिति को वार्ता के लिए शिमला बुलाया था। मगर वार्ता असफल रही और जंजैहली में फिर लोगों ने प्रदर्शन कर दिया। वीरवार को फिर छतरी में सिराज संघर्ष समिति ने हल्ला बोल दिया और सरकार को आगामी 16 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार जल्द सही फैसला ले अन्यथा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर झरेड पंचायत की प्रधान कौशल्या और व्यापार मंडल छतरी के प्रधान रिंकू सोनी समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed