फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शीघ्र होगा संधोल बस स्टैंड का कार्य : महेंद्र सिंह

शीघ्र होगा संधोल बस स्टैंड का कार्य : महेंद्र सिंह

Mon, 08 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
शीघ्र होगा संधोल बस स्टैंड का कार्य : महेंद्र सिंह
शीघ्र होगा संधोल बस स्टैंड का कार्य : महेंद्र
विज्ञापन

जीतने के बाद मंत्री ने जताया लोगों का आभार
अमर उजाला ब्यूरो
संधोल (मंडी)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने चुनाव जीतने बाद पहली बार संधोल क्षेत्र की दर्जन भर पंचायतों के लोगों का यहां आकर आभार जताया। यहां पर पधारने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके समर्थक अनिल सोनी ने उन्हें लड्डुओं से तोला। मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जयराम को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर नए युग का आगाज किया है। अब प्रदेश में विकास को गति मिलेगी। अगले 5 वर्षों में समूचे प्रदेश का विकास किया जाएगा। उन्होंने संधोल बस अड्डे के ठप पड़े कार्य के लिए एक करोड़ रुपये दोबारा देने की बात भी कही। डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य भी अब युद्ध स्तर पर चलेगा। सबसे पुरानी तहसील संधोल कार्यालय में सप्ताह के 2 दिन उपमंडलाधिकारी को बिठाया जाएगा। संधोल की उपजाऊ भूमि की सिंचाई के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान जिला परिषद सदस्य कश्मीर सिंह, पूर्व पार्षद वंदना गुलेरिया, पूर्व सेना लीग के अध्यक्ष कर्नल खेम सिंह, प्रदेश भाजयुमो के संगठन मंत्री रजत ठाकुर, संधोल पंचायत की प्रधान कुमकुम, दतवाड़ की रीत रानी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सड़कों पर खर्च होंगे 57 करोड़ : महेंद्र
धर्मपुर (मंडी)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डली रखोह वाया रसौणगलू सड़क का उद्घाटन किया। सड़क बन जाने से क्षेत्र की चार पंचायतों की लगभग दस हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने 102 लाख की लागत से निर्मित होने वाली तरोहला से बरड़ाना और 147 लाख की लागत से ध्वाली-रिछली सड़क के द्वितीय चरण के कार्य का भी शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव तथा सुदृढ़ीकरण पर 57 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच सालों में धर्मपुर क्षेत्र में पेयजल की बड़ी परियोजनाएं निर्मित की जाएंगी, जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने पेयजल योजनाओं और बागबानी के विकास से संबंधित कई कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी प्रोमिला ठाकुर, युवा भाजपा के प्रदेश महासचिव रजत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया और विभिन्न पंचायतों के प्रधान और अन्य प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed