{"_id":"5a0498b94f1c1baf678ba76a","slug":"121510250681-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंगिस्तान ने सजगता और जज्बे के साथ डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंगिस्तान ने सजगता और जज्बे के साथ डाला वोट
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंगिस्तान ने सजगता और जज्बे के साथ डाला वोट
अमर उजाला टीम
मंडी। पहली बार वोट डालने का अनुभव युवाओं के लिए खास रहा। लोकतंत्र में सत्ता के चुनाव में यंगिस्तान ने सजगता और जज्बे के साथ पहली बार भागेदारी सुनिश्चित की। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग सभी विस क्षेत्र में युवकों में मतदान को लेकर जोश दिखा। एक तरफ जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया वहीं कुछेक विस क्षेत्रों में युवक और युवतियों ने वृद्ध महिलाओं को पीठ पर उठाकर मतदान केंद्रों तक पहुंचा कर एक मिसाल पेश की।
अपने वोट का अधिकर जाने
विधानसभा क्षेत्र नाचन के अणु बूथ की भावना और नेहा ने कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार है। जो हर चुनावों में प्रत्येक पांच साल के बाद आता है। लेकिन, उन्हें यह सौभाग्य पहली बार मिल रहा है। यह हमारा कर्तव्य होता है कि हम एक अच्छे, ईमानदार और कर्मठ नेता को चुनकर सत्ता में भेजते हैं। प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
बड़ी बहन ने बताया वोट का महत्व : मनीषा
सिराज विस क्षेत्र के लंबासाफड बूथ की मनीषा और धर्मशिला ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से यह क्षेत्र बहुत ही दुर्गम है। फिर भी चुनाव आयोग यहां चुनाव करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए हमारा भी दायित्व बनता है कि हम अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने वोट डालने के बारे में संपूर्ण जानकारी अपनी बड़ी बहन से ली। तब उन्हें पता चला कि वोट का कितना महत्व होता है, और वह घर के कामकाज छोड़कर अपने इस अधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
सरकार के सहयोग में बने भागीदार
मंडी विस क्षेत्र के समखेतर टाउन हॉल बूथ की पल्लवी ने कहा कि उन्होंने पहली दफा मताधिकार का प्रयोग किया है। एक योग्य विधायक को सत्ता में लाने में हमारे इस वोट का काफी महत्व होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए तभी हम कह सकते है कि यह हमारी सरकार है।
सोचें, फिर करें मतदान : निशु
नाचन विस क्षेेत्र के कोटाची बूथ की निशु कुमारी ने कहा कि अपने इस अधिकार को एक मामूली अधिकार न समझे, क्योंकि इस अधिकार से ही हम सरकार का निर्माण करते हैं। हम एक योग्य नेता को चुनकर सत्ता में 5 सालों के लिए भेज देते हैं। इसलिए हमें अपने इस अधिकार को सोच समझ कर करना चाहिए।