फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ससुरालियों की प्रताडना से तंग आ महिला के नहर में कूदने की आशंका

ससुरालियों की प्रताडना से तंग आ महिला के नहर में कूदने की आशंका

Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों की प्रताडना से तंग आ महिला के नहर में कूदने की आशंका
सुंदरनगर (मंडी)। प्रताड़ना से तंग जोगिंद्रनगर निवासी महिला की नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा कि महिला ने इससे पहले फोन पर अपने पति से बात की थी। महिला के बुधवार रात को करीब आठ बजे नहर में कूदने की बात कही जा रही है। महिला का वीरवार दोपहर नहर किनारे दुपट्टा और सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति व ससुराल के अन्य लोगों को दोषी बताया है। बीएसएल थाना पुलिस में इस मामले को लेकर महिला के पिता अवतार सिंह ने ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला के शव को ढूंढने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। इसके लिए गोताखोरों की भी सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

बल्ह उपमंडल के ढाबण निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह करीब चार साल पूर्व जोगिंद्रनगर के मच्छयाल निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। वह दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट भी करते थे। जिसके कारण परविंद्र कौर मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। उसका दो साल का एक बेटा भी है। रक्षाबंधन के दिन वह अपने पति के साथ ढाबण आई थी लेकिन उस दौरान उसका पति उसके साथ-साथ ही रहा और राखी बांधने के बाद उसे वापस ले गया था। जिसके कारण वह अपने मन की बात मायके वालों के साथ नहीं कह पाई थी। जब कभी भी उससे फोन पर बात होती थी तो वह गुमसुम सी ही रहती थी। बुधवार को उन्हें उसके ससुराल से फोन आया कि उसकी पुत्री घर से कहीं चली गई है जिस पर वह चार-पांच लोगों को लेकर मच्छयाल गये। जहां रात को करीब आठ बजे उसने अपने पति को फोन कर उसे सुधर जाने को कहा अन्यथा नहर में कूदने की बात कही। जिसके उपरांत उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। जब उसका फोन ट्रैक किया गया तो उसकी आखिरी लोकेशन सुंदरनगर में मिली। जहां तलाश के दौरान उसका दुपट्टा और सुसाइड नोट मिला है। इधर, डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि ढाबण निवासी अवतार सिंह की ओर से बीएसएल थाना में इस बारे शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed