फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बीएसएल जलाशय से युवक का शव बरामद

बीएसएल जलाशय से युवक का शव बरामद

Tue, 08 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बीएसएल जलाशय से युवक का शव बरामद
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मंगलवार सुबह जलाशय किनारे लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस तफ्तीश पर पता चला कि शव अपर बैहली के रुहाणी गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र मस्तराम का है। अश्वनी गत 29 जुलाई से अपने घर से बाजार की ओर जाने को निकला था लेकिन वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जिसके उपरांत उन्होंने 31 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है, इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed