फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रथ यात्रा की नौंटकी करना भाजपा की पुरानी आदत: कौल सिंह

रथ यात्रा की नौंटकी करना भाजपा की पुरानी आदत: कौल सिंह

Thu, 29 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
रथ यात्रा की नौंटकी करना भाजपा की पुरानी आदत: कौल सिंह
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को ग्राम पंचायत गवाली और डलाह के जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के मुलसू, जंदरोग, दुहका, फरा, सलधर, समखेतर, पधर, बसेहड़, बाड़ी, कलमाना और सनेड गांव का दौरा किया। पधर में जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में अपने चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज का स्वरूप देकर चरणबद्ध ढंग से लागू किया है। किसानों, बागवानों, बेरोजगारों, मजदूरों और कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की हैं। जिनका सभी वर्गों को भरपूर लाभ मिल रहा है। गत चार वर्षों में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारीकरण किया गया है। चिकित्सकों के खाली पदों को भरने के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। 7700 आशा वर्करों की भर्ती सरकार ने की है। भाजपा जनता को मात्र भ्रमित करने के लिए परिवर्तन रथ रैली निकालने जा रही है। इस तरह की नौटंकी करना विपक्ष की पुरानी आदत है। सरकार को इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इस दौरान ग्राम पंचायत डलाह के प्रधान केहर सिंह ठाकुर, उपप्रधान गोपाल सिंह, बीडीसी सदस्य सीता देवी, सेवादल कांग्रेस जिला संगठक ओम प्रकाश, ज्ञान चंद, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष लेख राम ठाकुर, धर्म सिंह, पूर्व प्रधान कपूर चंद, लखन सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र चौहान, चुनी लाल, रोशन महंत, रसालु राम छाबड़ा और प्रेम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed