{"_id":"6a12dbbd6ed91cd66b089c96","slug":"121-polling-parties-leave-for-panchayat-elections-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197873-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत चुनाव के लिए 121 मतदान दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत चुनाव के लिए 121 मतदान दल रवाना
विज्ञापन
मंडी सदर की 55 पंचायतों में तीन चरणों में होंगे चुनाव
323 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए 121 मतदान दल रविवार को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किए गए। ये दल 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में 323 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाएंगे। एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर ने बताया कि 26 मई को 121, 28 मई को 111 और 30 मई को 91 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। मतदान दलों को सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के 100 मीटर दायरे में प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मतदान कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने और किसी समस्या पर सेक्टर अधिकारी से तुरंत संपर्क करने के निर्देश दिए गए।