फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   12 people including a girl injured in dog attack in Sundarnagar

Mandi News: सुंदरनगर में कुत्ते के हमले से बच्ची समेत 12 लोग घायल

Fri, 16 May 2025 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 16 May 2025 05:04 AM IST
विज्ञापन
12 people including a girl injured in dog attack in Sundarnagar

विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की बीबीएमबी काॅलोनी के जीरो चौक इंदिरा मार्केट, चौगान में वीरवार को कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। सुबह 9:00 से 12 बजे तक कुत्ते ने अलग- अलग स्थानों पर एक छोटी बच्ची समेत 12 लोगों को हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल और नेरचौक मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया गया है।
स्थानीय निवासी नरेश बेदी, निर्मल, संजीव, अरविंद, सोनू महाजन निवासी बीबीएमबी काॅलोनी ने बताया कि इन तीन घंटों में नगर परिषद से न कोई पार्षद और न ही कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचा। जबकि समय रहते नगर परिषद के पार्षदों को फोन कर दिया गया था, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। आखिर लोगों ने कुत्ते को घेर मौत के घाट उतार दिया। नगर परिषद की टीम तब पहुंची, जब सब कुछ खत्म हो गया। घायलों की पहचान प्रकाश (26), भूमिका (3), दीपक (37), कुंता देवी (55), यशपाल (33), सावित्री देवी (70), कुलदीप (50), संजय (57), परस राम (52), चंद्रावती (46), साक्षी (40), गंगा देवी (44) के रूप में हुई है। सभी घायल बीबीएमबी कालोनी के आसपास के निवासी हैं। उधर, बीबीएमबी व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सैनी ने बताया कि नगर परिषद को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


इस समय वे शिमला में हैं। मगर घटना की पूरी जानकारी ले ली है। शिमला से वापस आने के बाद कुत्तों की नसबंदी को सुनिश्चित करने के लिए वार्ड पार्षदों से बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed