{"_id":"5c23ac6bbdec22571e0f8e36","slug":"11545841771-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 में यशपाल और 5000 मीटर दौड़ में प्रवीन व तमन्ना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 में यशपाल और 5000 मीटर दौड़ में प्रवीन व तमन्ना ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हजार मीटर में यशपाल और आस्था प्रथम
5000 मीटर दौड़ में प्रवीन और तमन्ना रहे अव्वल
पड्डल में जिला स्तरीय मध्य और लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय दौड़ को चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। पड्डल मैदान मंडी में लंबी और मध्यम दौड़ की जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय मंडी की ओर से करवाया गया। इसमें जिला के सभी विकास खंडों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 3000 मीटर और 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग केे लड़के और लड़कियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ आयोजित करवाई गई। 3000 मीटर दौड़ में यशपाल प्रथम, राहुल द्वितीय और हर्ष तृतीय रहे। लड़कियों में 3000 मीटर रेस में आस्था प्रथम, द्वितीय ज्योति और तीसरा स्थान अनुराधा ने हासिल किया। 5000 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रवीन प्रथम, चमन लाल द्वितीय और अनिल तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ में प्रथम तमन्ना, द्वितीय गंगा और तीसरे स्थान पर अंजना रही। प्रत्येक वर्ग में प्रथम को 6000, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 4000 रुपये नकद पुरस्कार और मेडल देकर मुख्यातिथि जिला युवा सेवा एवं खेल प्रभारी प्रदीप चंद ने सम्मानित किया। हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह स्पर्धा सिरमौर में 29 दिसंबर को होगी। इस दौरान सुरेश कुमार युवा संयोजक, गोपाल सिह एथलेटिक्स प्रशिक्षक, नरेश कुमार, बॉक्सिंग प्रशिक्षक, सुष्मलता हॉकी प्रशिक्षक, सतिंद्र कुमार बास्केटबाल प्रशिक्षक, कमलेश ठाकुर, बवीता, हितेश्वर आदि मौजूद रहे।