फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   काम करें, दफ्तरों में कुर्सियां न तोड़ें अफसर

काम करें, दफ्तरों में कुर्सियां न तोड़ें अफसर

Fri, 16 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
काम करें, दफ्तरों में कुर्सियां न तोड़ें अफसर
सरकाघाट के भदरोता में आयोजित जनमंच में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भद्रोता में आयोजित 7वें जनमंच में अफसरशाही की खूब फजीहत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को बिजली के भारी भरकम बिलों को लेकर खूब लताड़ लगाई तो वहीं एचआरटीसी पर बसों की शिकायत पर भी खूब बरसे। भारी शिकायतें देखकर मंत्री ने यह तक कह डाला कि इतनी अधिक शिकायतें पहुंचना इस बात को दर्शा रहा है कि अधिकारी कार्यालयों में कुर्सियां तोड़ रहे हैं। उन्होंने अधिकारी को चेताया कि अगर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें कुछ कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।
6000 बिजली का बिल 1400 तक किया
हुआ यूं कि विभागों की प्री जनमंच में रखोटा गांव निवासी रूप लाल ने बिजली बोर्ड की शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि उसका बिजली का बिल हर महीने 6 हजार रुपये आ रहा है और बोर्ड इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्री जनमंच में ही शिकायत का निवारण हो गया और विभाग ने 6 हजार के बिजली बिल को घटाकर 1400 रुपये कर दिया। शिकायतकर्ता रूप लाल को जनमंच में अपनी यह बात रखने का जब मौका मिला तो पहले मंत्री जी यह जानकर गदगद हुए कि जनमंच के कारण एक उपभोक्ता को न्याय मिला लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता की जमकर क्लास लगाई। मंत्री ने पूछा कि एक बिल तो कम कर दिया लेकिन जो पिछले बिल थे उनका क्या किया? इस पर अधिकारी यही जवाब देते रहे कि मीटर बदल दिया है। सही जवाब न मिलने पर गुस्साए मंत्री ने अधिकारी को मीटर को ऑर्ब्जवेशन पर रखकर पिछले सभी बिलों को एडजस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम को भेजें टूअर प्रोग्राम
लोकनिर्माण, आईपीएच और कृषि विभाग सहित खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों को भी मंत्री की फटकार का सामना करना पड़ा। मंत्री ने सरकाघाट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाना सुनिश्चित करें और अपना टूअर प्रोेग्राम एसडीएम को भेजें। वहीं एसडीएम को कहा गया कि फील्ड में जाकर अधिकारियों के कार्यों का औचक निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 शिकायतें, समस्याएं तथा 216 मांगें
जनमंच में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने 112 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया। जनमंच में क्षेत्र की 15 पंचायतों भद्रवाड़, चैरी, गाहर, गौंटा, गैहरा, जमणी, खाहण, पिंगला, रखोटा, समसोह, थौना, टिक्कर, मसेरन, बाग, रोपड़ी को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनमंच के दौरान 112 शिकायतें, समस्याएं तथा 216 मांगें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
उपहार और कार्ड वितरित
इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों काव्या शर्मा, सीरत शर्मा, आरुल, शान्वी ठाकुर तथा अराध्या को कुल 56 हजार रुपये की सावधि योजना के चेक तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पांच नवजात बेटियों कुमारी मुस्कान, कनिका, काव्या शर्मा-एक व काव्या शर्मा-दो तथा सैजल को उपहार और बधाई कार्ड वितरित किए। इस दौरान मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

डीसी बोले यह यह काम हुए
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जनमंच के अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा 60 प्रमाण पत्र, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 12 प्रमाण पत्र, 47 उद्यान कार्ड, 37 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से 14 ग्रीनकार्ड, चार स्मार्ट कार्ड, पांच सम्मान कार्ड, नौ नए आधार कार्ड व 36 को अद्यतन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 318 तथा आयुर्वेद विभाग के शिविर में 218 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि दिव्यांगता शिविर में 32 तथा सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा के तहत 31 लोगों को लाभान्वित कियागया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed