फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरोट में ं25 परिवारों ने रिश्तेदारों के घर बिताई रात

बरोट में ं25 परिवारों ने रिश्तेदारों के घर बिताई रात

Mon, 24 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बरोट में ं25 परिवारों ने रिश्तेदारों के घर बिताई रात
मंडी। आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है। नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। जिलेभर में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जोगिंद्रनगर-कोटली और मंडी-कुल्लू एनएच दवाड़ा के पास बंद पड़ा है। घटासनी-बरोट सड़क बंद है। जाम से लोग बेहाल हैं। चंद्रताल झील घूमने गए आईआईटी मंडी के पांच फैकल्टी मेंबर लापता हो गए हैं। तीन दिन पहले ये लोग मंडी से निकले थे। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इन लोगों से तीन दिन से कोई संपर्क नहीं हो सका है, जिसके चलते आईआईटी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है। यह लोग ग्रांफू और छातड़ू में फंसे बताए जा रहे हैं। भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए सराज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। शहर में ब्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ब्यास नदी के किनारे रहने वालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। लारजी और पंडोह डैम से भी भारी पानी छोड़ा जा रहा है। ब्यास नदी और बरोट की ऊहल और लंबा डग खड्ड में बाढ़ आ गई है। बरोट-लकड़ बाजार के 25 परिवारों ने गत रात फ्लड के खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में निकल गए। उन्होंने स्कूल और रिश्तेदारों के घर रात काटी। अभी भी फ्लड का खतरा बना हुआ है। शानन परियोजना के 8 गेट खुले हैं। लारजी के चार गेट तीस मीटर तक खोले गए।
विज्ञापन

....
हेल्पलाइन नंबर जारी
जंजैहली (मंडी)। जिले की ऊंची चोटी शिकारी देवी में वर्ष की पहली बर्फबारी हो गई है। यहां पर प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01905-257666 जारी कर दिया है। गत वर्ष भी शिकारी देवी में एनआईटी हमीरपुर के छात्र बर्फबारी में फंस गए थे, जिससे उनकी जान चली गई थी।
विज्ञापन

...
औट बाजार के पास घरों और दुकानों में घुसा पानी
नगवाईं (मंडी)। रविवार रात औट बाजार के लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। हालांकि इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन रात के अंधेरे में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवाड़ा के पास फिर से ब्यास नदी का पानी सड़क पर आ जाने के कारण मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टिक्कन में लोहे के पुल के बहने का खतरा
बरोट (मंडी)। ऊहल नदी भी पूरे उफान पर है। यहां पर पानी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस नदी पर टिक्कन के पास बने लोहे के पुल को खतरा हो गया है। इस पुल से भारी वाहन गुजारने के लिए इसके नीचे जो सुरक्षा पिलर लगाए गए थे उसमें से अधिकतर बह गए हैं।

...
मक्की और धान की फसल को नुकसान
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र में भारी बारिश से मक्की और धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों भागीरथ, प्रेमचंद, विजय कुमार, सोहनलाल, सीता राम, रूप लाल, रोशन लाल, राम लाल ने कहा कि क्षेत्र में मक्की और धान की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed