{"_id":"5ba7d1f9867a557e824d00fe","slug":"11537724921-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. से गूंजा सुंदरनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. से गूंजा सुंदरनगर
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ... के उद्घोषों के साथ रविवार को सुंदरनगर में गणपति उत्सव संपन्न हो गया। इस मौके पर भोजपुर स्थित गोपाल मंदिर कमेटी, गणपति बप्पा मोरया कमेटी हनुमान मंदिर, पुराना बाजार स्थित गणपति मंदिर कमेटी, बीएसएल कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी, गणेश मंदिर कमेटी पुराना बाजार, जीरो चौक गणपति कमेटी, धनोटू गणपति कमेटी, गणपति कमेटी जयदेवी, महादेव कमेटी व नेरचौक से हजारों लोग प्रशासन की ओर से निर्धारित विसर्जन के समय पर गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया। पहले भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें खूब गुलाल उड़ा। गणपति के जयकारों के साथ लोगों ने बीएसएल जलाशय में पूरे विधि विधान के अनुसार गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया। सबसे पहले नेरचौक गणपति कमेटी ने विसर्जन किया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। जयदेवी कमेटी ने जलाशय के मध्य में विसर्जन किया गया। इसी तरह अन्य कमेटियों ने भी बारी-बारी गणपति का विसर्जन किया। इस मौके पर गोपाल मंदिर कमेटी के प्रधान दुर्गा दास शर्मा, कोषाध्यक्ष परमा नंद शर्मा, लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण कपिला, समाजसेवी एजी शेख, ब्रह्मदास चौहान, सुरेंद्र पाल, प्रेम सिंह डोगरा, संजय संधू, ललित पुरी, बबू पंसारी, अक्षय कौशल, रवि शंकर वशिष्ठ, प्रकाश महाजन, कांशी राम रहेजा व अमित शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
000