{"_id":"5b40e8be4f1c1bc6248b5147","slug":"11530980542-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना के क्रियान्वयन में सीएम के विसक्षेत्र का जंजैहली ब्लॉक प्रदेशभर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना के क्रियान्वयन में सीएम के विसक्षेत्र का जंजैहली ब्लॉक प्रदेशभर में अव्वल
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जंजैहली ब्लॉक प्रदेश भर में अव्वल
ब्लॉक में 1470 महिलाओं को 24 लाख 16 हजार रुपये की राशि आवंटित
महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में उपनिदेशक ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में हिमाचल प्रदेश को नंबर एक स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम के विस क्षेत्र सराज का जंजैहली ब्लॉक इसमें नंबर वन रहा है। हिमाचल में इस योजना को दिसंबर 2017 से शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस योजना को प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक मंडी जिला के जंजैहली ब्लॉक ने कार्यान्वित किया है। जिला मंडी में अभी तक इस योजना का लाभ 9110 महिलाओं को मिला है। इन्हें 2 करोड़ 42 लाख 26 हजार रुपये की राशि का आवंटन हुआ है, जबकि सबसे अव्वल जंजैहली ब्लॉक रहा है, जहां पर 1470 महिलाओं को 24 लाख 16 हजार रुपये की राशि बांटी गई है। इसका खुलासा शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. ओंकार सिंह ठाकुर ने भ्यूली स्थित जिला परिषद सभागार में पर्यवेक्षकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए आयोजित कार्यशाला में दिया। उपनिदेशक ने बताया कि इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पहली संतान के जन्म पर तीन चरणों में 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मदन कुमार, सीडीपीओ सदर धनी राम, सीडीपीओ सराज रमेश कुमार, सहित कई अन्य ब्लॉकों से भी अधिकारी उपस्थित रहे।