फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कांग्रेस के कार्यो का श्रेय ले रही जयराम सरकार:कौल

कांग्रेस के कार्यो का श्रेय ले रही जयराम सरकार:कौल

Thu, 05 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यो का श्रेय ले रही जयराम सरकार:कौल
amarujala - फोटो : amarujala

मंडी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर पर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का श्रेय लेने के आरोप लगाए हैं। मंडी में पत्रकारवार्ता में कहा कि सीएम को मंडी के लिए नई सौगातें देनी चाहिए। कहा कि इन दिनों मंडी की सड़कों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए है, जिसमें भाजपाइयों ने सीएम जयराम ठाकुर का मेडिकल यूनिवर्सिटी देने के लिए आभार जताया है। जबकि, यह कांग्रेस की वीरभद्र सरकार की देन है। वर्तमान सरकार छह माह में 3500 करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है। प्रदेश कर्ज में डूब रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पताल में डाक्टर नहीं है और न ही स्कूलों में शिक्षक हैं। बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षकों को नौकरी देने की बजाय सरकार सेवानिवृत्त लोगों को नौकरी देने का तर्कहीन निर्णय ले रही है। बिलासपुर के प्रस्तावित एम्स निर्माण पर उन्होंने पीएम मोदी की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में हर औपचारिकता पूरी कर भूमि केंद्र सरकार को सौंप दी थी। लेकिन, अभी तक निर्माण के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है।इ स अवसर कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर के अध्यक्ष पवन ठाकुर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

..
10 को कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल मंडी में
पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 10 जुलाई को मंडी के विपाशा सदन में संगठनात्मक जिला मंडी और सुंदरनगर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने की योजना इस बैठक में बनाई जाएगी। इस बैठक के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को न्योता दिया गया है।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के बाद होटल में खली से भी मिले पूर्व मंत्री
प्रेसवार्ता के बाद होटल में ठहरे ग्रेट खली उर्फ दिलीप राणा से पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान राखी सांवत से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने रेसलिंग शो के आयोजन के लिए खली को बधाई दी। साथ ही हिमाचल आगमन पर देसी विदेशी रेसलरों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed